Followers

Wednesday, April 15, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42°C तक पहुंचने की चेतावनी।

2. प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक दौरे पर, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन।

3. बिहार के उपमुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी आज राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ।

4. आज आएगा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम।

5. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 15 जख्मी।

6. अंडमान सागर में नाव पलटने से 250 लोगों के लापता होने की आशंका।

7. अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम *पंजीकरण* देश भर में 554 नामित बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से आज से शुरू।

8. वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बावजूद भारत की विकास संभावनाएं मजबूत: आईएमएफ।

9. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, अमरीकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी।

10. ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर भारत पहुंचे।

Tuesday, April 14, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ेगा गर्मी, कई राज्यों में तेज गरज के साथ होगी बारिश।
2. सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण और पावन त्योहार बैसाखी आज।
3. अंबेडकर जयंती आज, यह बाबासाहेब की 135वीं जयंती है।
4. प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में दिल्‍ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन।
5. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा।
6. उत्तर प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी में एक हजार से तीन हजार तक की वृद्धि, 1 अप्रैल 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश में होगी लागू।
7. सर्वोच्च न्यायालय ने राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर रद्द करने से किया इंकार।
8. केंद्र सरकार ने ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स’ के दूसरे चरण को किया अधिसूचित।
9. पाकिस्तान में आयोजित शांति वार्ता विफल, अमेरिकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी।

Monday, April 13, 2026

ताजा खबर


1. पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पार्श्वगायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन।
2. भारत के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप और गर्म मौसम का अनुमान।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
4. लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई आज।
5. अमेरिका का सिएटल शहर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने वाला पहला नगर निगम बना।
6. हैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक किले में भगदड़ मचने से कम से कम 25 लोगों की मौत।
7. वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर से अधिक।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...