Followers

Saturday, April 18, 2026

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट।
2. हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए।
3. लोकसभा में संविधान संशोधन (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हुआ, नहीं मिला 2/3 बहुमत।
4. पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द।
5. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हुआ शुरु। 
6. तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 की मौत, कई घायल।
7. अमेरिका ने रूसी तेल पर दी गई छूट को एक महीने और बढ़ाया।
8. सीजफायर की अवधि के दौरान होर्मुज स्‍ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया हैईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची।

Friday, April 17, 2026

ताजा खबर

1. राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव आज।
2. राज्य मंत्रिमंडल ने मेघालय आधिकारिक भाषा अध्यादेश 2026 को दी मंजूरी, मंत्रिमंडल ने अंग्रेजी के साथ-साथ खासी और गारो भाषाओं को दिया आधिकारिक दर्जा।
3. मेघालय राज्य अधिनियम 2005 निरस्त।
4. आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका बंदरगाह पहुंचा, लोकयान 26 मिशन में अहम पड़ाव।
5. पत्नी का अफेयर पति की आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
6. ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प।
7. इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू।
8. अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर हमलों के लिए कांग्रेस मंजूरी अनिवार्य करने वाला विधेयक किया खारिज।

Thursday, April 16, 2026

ताजा खबर

1. संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से 18 अप्रैल तक। 
2. आज महाराष्ट्र में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु।
3. जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कर्नाटक, गोवा, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड में शुरू हो रहा शुरू।
4. CBSE ने दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए।
5. बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की ली शपथ।
6. NHAI ने सभी FASTag जारीकर्ता बैंकों को FASTag से जुड़े वाहन पंजीकरण नंबरों का तत्काल सत्यापन करने के निर्देश किए जारी।
7. झारखंड की स्वर्णरेखा नदी में फिर मिला 200KG वाला मिसाइल बम, बुलाई गई सेना।
8. अमेरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से किया इनकार।
9. इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर किया हमला।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...