Followers

Monday, April 20, 2026

ताजा खबर

1. छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना।
2. भोपाल में CNG टैंकर ने 4 मासूमों को रौंदा, एक की मौत, 3 जख्मी।
3. तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 21 की मौत।
4. आज नई दिल्‍ली में दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली.जे. म्‍यूंग के साथ वार्ता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
5. श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया जाएगा।
6. प्रशांत महासागर में टोंगा आइलैंड के पास भूकंप के तेज झटके।
7. जबतक होर्मुज से नाकाबंदी नहीं हटेगी, वो अमेरिका से बात नहीं करेगा: ईरान।

Sunday, April 19, 2026

ताजा खबर

1. श्रद्धालुओं के लिए आज खुल जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट।
2. केंद्र सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को दी मंजूरी।
3. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन श्रीलंका की यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद।
4. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अब ‘QR कोड’ वाली सुरक्षा, स्कैन करते ही निकल आएगी सारी जानकारी।
5. आंध्र प्रदेश के कर्नूल (Kurnool) जिले में देश की पहली प्राइवेट गोल्‍ड माइन मई में होगी शुरू। जियोमैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Geomysore Services India Pvt Ltd) की जोन्नागिरी गोल्ड परियोजना भारत की पहली बड़े पैमाने की निजी सोने की खान है।
6. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य में 5 लाख नए मतदाता जोड़े।
7. राजस्थान के भरतपुर स्थित केवलादेव उद्यान में आया नन्हा मेहमान, भारतीय सारस के जोड़े ने दिया सुनहरे चूजे को जन्म, दूसरे अंडे का इंतजार।
8. अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर किया बंद।
9. अमेरिका की कड़ी शर्तों के कारण नए दौर की वार्ता संभव नहीं: ईरान।
10. युद्धविराम के बीच इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में किए हमले।

Saturday, April 18, 2026

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट।
2. हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए।
3. लोकसभा में संविधान संशोधन (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हुआ, नहीं मिला 2/3 बहुमत।
4. पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द।
5. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हुआ शुरु। 
6. तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 की मौत, कई घायल।
7. अमेरिका ने रूसी तेल पर दी गई छूट को एक महीने और बढ़ाया।
8. सीजफायर की अवधि के दौरान होर्मुज स्‍ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया हैईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...