1. सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा भारत के पूर्वोत्तर राज्य, घरों से निकले डरे-सहमे लोग; 5.2 दर्ज हुई तीव्रता।
2. अगले दो दिन के लिए चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, पंजाब और विदर्भ में लू चलने की संभावना।
3. चारधाम यात्रा सुचारू, केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे।
4. केंद्र सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को दी मंजूरी।
5. भारतीय रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए यात्रा नियमों में किया बदलाव; अब दिव्यांगजन वैध विशिष्ट पहचान पत्र के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित कोचों में यात्रा कर सकेंगे।
6. जापान में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप।
7. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अनिश्चितता, संघर्ष-विराम खत्म होने से पहले बढ़ा तनाव।
8. ईरान-अमेरिका में दो हफ्ते और बढ़ सकता है सीजफायर।
9. टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, जॉन टर्नस बनेंगे नए सीईओ।