Followers

Thursday, April 23, 2026

ताजा खबर

1. श्रद्धालुओं के लिए खोले गए बद्रीनाथ धाम के कपाट।
2. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत।
3. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज। 
4. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भी मतदान आज।
5. महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी।
6. आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट।
7. केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना का किया विस्तार, फाइनल ईयर छात्र भी होंगे शामिल।
8. जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कल रात भारत को 9 विकेट से हराया।
9. दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नहीं मिलेगा ईंधन।
10. बोगोटा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 21 अप्रैल से 4 मई, 2026 तक कोलंबिया के बोगोटा में आयोजित, भारत 'गेस्ट ऑफ़ ऑनर' के रूप में भाग ले रहा है।
11. Lufthansa एयरलाइंस अक्टूबर तक 20 हजार छोटी दूरी की उड़ानें करेगी रद्द।
12. एयर चाइना ने फिर से शुरू कीं बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें।

Wednesday, April 22, 2026

ताजा खबर

1. केदारनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्पों के पालन की अपील की।
2. पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में एक ही चरण में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी ।
3. आई.एस.एस.एफ. जूनियर विश्व कप निशानेबाजी़ में शिव नरवाल ने मिस्र के काहिरा में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
4. केरलम के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत।
5. देशभर में बदला मौसम मिजाज, कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट।
6. भारतीय वैज्ञानिकों की नई उपलब्धि, फ्लोरोमेट्रिक तकनीक से निकोटीन-कोटिनिन स्तर का सटीक पता लगाने में सफलता।
7. अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की।
8. पैराग्वे ने अमरीका से निर्वासित गैर-नागरिकों को स्वीकार करने का लिया निर्णय।

Tuesday, April 21, 2026

ताजा खबर



1. सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा भारत के पूर्वोत्तर राज्य, घरों से निकले डरे-सहमे लोग; 5.2 दर्ज हुई तीव्रता।
2. अगले दो दिन के लिए चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, पंजाब और विदर्भ में लू चलने की संभावना।
3. चारधाम यात्रा सुचारू, केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे।
4. केंद्र सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को दी मंजूरी।
5. भारतीय रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए यात्रा नियमों में किया बदलाव; अब दिव्यांगजन वैध विशिष्ट पहचान पत्र के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित कोचों में यात्रा कर सकेंगे।
6. जापान में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप।
7. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अनिश्चितता, संघर्ष-विराम खत्म होने से पहले बढ़ा तनाव।
8. ईरान-अमेरिका में दो हफ्ते और बढ़ सकता है सीजफायर।
9. टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, जॉन टर्नस बनेंगे नए सीईओ।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...