Followers

Friday, September 30, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली से विदा हुआ मानसून : आईएमडी।

2. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) आज नये सीडीएस के रूप में कार्यभार करेंगे ग्रहण।

3. अमेरीकी शेयर बाजारों में बिकवाली तूफान में उड़ गई एलन मस्क की 13.3 अरब डॉलर की दौलत।

4. अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर एक-दो दिनों में फैसला करेंगी सोनिया।

5. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प , मलीकार्जुन खड़के, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर चुनाव मैदान में।

6. राहुल गांधी मे व्यवस्थित गंभीरता नहीं है। वह बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वह राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं हैं: 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ।

7. एयर इंडिया ने वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों को किराये पर मिलने वाली छूट घटायी।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने किया अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन।


Thursday, September 29, 2022

ताजा खबर

1. लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस।

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नयी दिल्ली, अहमदाबाद, सीएसटी मुम्बई स्टेशनों के पुनर्विकास प्रस्ताव को दी मंजूरी।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4% DA की दी मंजूरी।

4. त्योहारी सीजन में 80 करोड़ परिवारों को सौगात, अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज।

5. पीएफआई से पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था: लालू यादव।

6. नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने के लिए इंटरनेशनल सोलर एलाइंस और अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन के बीच समझौता।

7. वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकट-रमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल बनाए गए।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी 93वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

Wednesday, September 28, 2022

ताजा खबर

1. केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े संगठनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगाए पांच साल का बैन।

2. आजादी है पर पाबंदी भी, AAP नेताओं को कोर्ट ने झटके के साथ दी नसीहत।

3. ईडब्ल्यूएस आरक्षण से सामान्य, आरक्षित वर्गों की सीट की संख्या पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: केंद्र सरकार।

4. चीनी सीमा पर बढ़ी हलचल, भारत ने तैनात किए रॉकेट;LAC के लिए बनी योजनाएं।

5. BJP सांसद रवि किशन के साथ सवा तीन करोड़ रुपये की ठगी, दर्ज करवाई शिकायत।

6. डीआरडीओ ने अत्यंत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण।

7. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर को माप करने के लिए मोबाइल ऐप ‘जलदूत’ का किया शुभारंभ।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की नेता मेलोनी को चुनाव में जीत पर दी बधाई।


ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...