Followers

Thursday, August 31, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने किया परेशान, फिलहाल बारिश के आसार नहीं।
2. मुंबई में सीटों पर होगी बात या प्रधानमंत्री के चेहरों पर दावे? INDIA के 28 दलों की आज से मीटिंग।
3. अडानी ग्रुप पर फूटा हिंडनबर्ग जैसा बम, शेयरों में गड़बड़ी के लगे आरोप।
4. पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी उपचुनाव के लिए सीएपीएफ की 15 और कंपनियां भेजी जाएंगी।
5. वैध लाइसेंस के बिना दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर कार्रवाई करें केंद्र, राज्य सरकार : दिल्ली हाईकोर्ट।
6. 'स्माइल प्लीज': ‘प्रज्ञान’ रोवर ने चंद्र सतह पर ‘विक्रम’ लैंडर की खींची तस्वीर।
7. जी20 सम्मेलन: पांच सरकारी और तीन निजी अस्पतालों ‘हाई अलर्ट’ पर।
8. पीएलआई योजना के तहत फॉक्सकॉन, एचपी समेत 38 कंपनियों ने किए आवेदन।

Wednesday, August 30, 2023

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की दीं शुभकामनाएं।
2. दुनिया में पहली बार 7 मिनट में कैंसर का इलाज, ब्रिटेन होगा पहला देश।
3. बिहार के रोहतास जिले में भीषण हादसा, हाइवे पर कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो; 7 की मौत।
4. चंद्रयान-3 ने चांद पर गंधक होने की पुष्टि की: इसरो।
5. 31 अगस्त से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल।
6. गुजरात सरकार ने स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की।
7. जयराम रमेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नामित।
8. भारत विशेष संबंधों के तहत सिंगापुर को चावल का करेगा निर्यात।

Tuesday, August 29, 2023

ताजा खबर

1. झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 18 लोगों को रौंदा; 3 की मौत।

2. हमने पुरानी गलतियों को सुधारा, आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार।

3. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने में जताई असमर्थता, लावरोव करेंगे रूस का प्रतिनिधित्व।

4. दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार।

5. देशभर में ओणम की धूम।प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं।

6. दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयंत नाथ को डीईआरसी का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त।

7. सौर केबल, कास्ट आयरन उत्पादों के लिए अनिवार्य गुणवत्ता मानदंड जारी।

8. राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर 10 लाख से अधिक खाली पद।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...