Followers

Sunday, August 31, 2025

ताजा खबर

1. देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
2. दिल्ली में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर प्रदेश-बिहार में भी नदियां उफान पर।
3. चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के नेताओं से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ता।
4. बांग्लादेश और नेपाल से बिहार आए करीब 3 लाख लोगों को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वोटर लिस्ट से कटेगा नाम।
5. उत्तर प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेजों में 50% से अधिक आरक्षण पर रोक, दाखिले फंसे।
6. केरल में लीगल होगी लीज फॉर्मिंग, सरकार ला रही बिल।
7. E20 पेट्रोल पर चलने वाली पुरानी कार की वारंटी नहीं होगी रद्द, ऑटो कंपनियों ने दिया भरोसा।
8. अमेरिकी फेडरल अपील कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कई टैरिफ को किया अवैध घोषित।

Friday, August 29, 2025

ताजा खबर

1. येलो लाइन पर मेट्रो सर्विस में देरी, विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के बीच परेशानी।
2. उत्तराखंड में 2 जगहों चमोली और बास्केदार में बादल फटने से भारी तबाही।
3. प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर, 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।
4. भारत ने दिनेश के. पटनायक को कनाडा में उच्चायुक्त किया नियुक्त।
5. नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में दूसरे नंबर पर रहे. जर्मनी के जूलियन वेबर बने चैम्पियन।
6. उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में पटाखों पर बैन, नहीं मानी बात तो 5 साल की जेल, साथ में जुर्माना भी।
7. बिहार को दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द, एक अयोध्या रूट पर चलेगी।
8. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सिंतबर को करेंगे यूएन महासभा को संबोधित: व्हाइट हाउस।
9. कनाडा ने अनुभवी राजनयिक क्रिस्टोफर कूटर को भारत का उच्चायुक्त बनाया।

Thursday, August 28, 2025

ताजा खबर



1. प्रधानमंत्री मोदी आज शाम जापान और चीन की यात्रा पर होंगे रवाना।
2. जम्मू और पंजाब में बारिश ने तांडव, राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना।
3. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, लगाए गए राहत शिविर।
4. देश के 17 करोड़ बच्चों का आधार होगा अपडेट, UIDAI सीईओ ने राज्यों से किया अनुरोध।
5. रेहडी पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना का 2030 तक विस्तार।
6. पीडब्लूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के 20 साल के कामों की होगी जांच: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
7. आपराधिक मुकदमों को बेवजह लंबा खींचने पीड़ा दायक: सुप्रीम कोर्ट।
8. भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विनी का आईपीएल से संन्यास।
9. अमेरिका ने छात्रों, एक्सचेंज विज़िटर्स और मीडिया के फिक्स्ड टर्म वीजा का रखा प्रस्ताव।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...