Followers

Sunday, August 8, 2021

ताजा खबर

 1. भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास। 13 साल बाद किसी भी ओलंपिक में मिला गोल्ड।

2. बजरंग पुनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हरा कर जीता कांस्य पदक।

3. भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली।

4. प्रधानमंत्री मोदी कल 9 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में भेजेंगे 2000 रुपए, 9.75 करोड़ परिवारों को होगा लाभ।

5. कोरोना के केस बढ़ते ही पाबंदियां भी लौटीं, कर्नाटक, तमिल नाडु और गोवा जैसे राज्यों ने दिखाई सख्ती।

6. दिल्ली में सभी सप्ताहिक बाजार 9 अगस्त से खुलेंगे: मुख्यमंत्री केजरीवाल।

7. दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा पौधारोपण: कुलपति पीसी जोशी।

8. तीन साल में अमेरिकी मानक के अनुरूप होंगे राष्ट्रीय राज्य मार्ग: परिवहन मंत्री गडकरी।



Saturday, August 7, 2021

सुविचार

अकड़ और अभिमान का इलाज सिर्फ समय और कुदरत के पास है।

ताजा खबर

 1. राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न।

2. एफआरएल-रिलायंस सौदा: उच्चतम न्यायालय का अमेजन के पक्ष में फैसला।

3. कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, केवल नासिक में मिले 30 मरीज।

4. बिहार: आज से लागू हुआ अनलॉक-5, स्कूलों में शुरू हुई पढ़ाई, मॉल-सिनेमा हॉल में लौटी रौनक, 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें।

5. असम और मेघालय का ताजा फैसला: विवादों के हल के लिए बनाएंगे समिति।

6. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(जेईई) का परिणाम घोषित।

7. मां के उपनाम पर बच्चों का है अधिकार: दिल्ली उच्च न्यायालय।

8. दिल्ली विश्वविद्यालय: 16 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाएं टली।

9. दिल्ली के स्कूलों में अब देशभक्ति की पढ़ाई। एनसीईआरटी की बैठक में पाठ्यक्रम को दी गई मंजूरी।

10.एहतियात और संतुलित नजरिया के साथ खोले जाएं स्कूल: संसदीय समिति का सुझाव।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...