Followers

Wednesday, September 15, 2021

ताजा खबर

 1. व्यक्तिगत उपस्थिति वाला पहला क्वाड सम्मेलन 24 सितंबर को अमेरिका में होगा, राष्ट्रपति बाइडन करेंगे मेजबानी।

2. प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।

3. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओम बिरला संयुक्त रूप से कल संसद टीवी का करेंगे शुभारंभ।

4. आरक्षण पदोन्नति में एससी और एसटी को आरक्षण देने के फैसले पर दोबारा सुनवाई नहीं: उच्चतम न्यायालय।

5. प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

6. आईसीसी महिला रैंकिंग एक दिवसीय रैंकिंग में मिताली राज के साथ शीर्ष पर पहुंची लिलेज ली।

7. मद्रास उच्च न्यायालय में 120 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तय करने की अधिसूचना की रद्द।

8. दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रयोगशाला सत्र होंगे बहाल।

9. शिक्षा को समवर्ती सूची से हटाने वाली याचिका को सुनवाई के लिए तैयार मद्रास हाई कोर्ट।

10. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करा रहा है राष्ट्रीय जल जीवन मिशन।


Tuesday, September 14, 2021

सुविचार

मातृभाषा ही देश और समाज को एक सूत्र में बांध सकता है।

ताजा खबर

 1. देश आज हिन्‍दी दिवस मना रहा है। 1949 में आज के ही दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्‍दी को राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्‍वीकार किया था। 

2. कार्यकर्ताओं के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्‍कर फर्नांडिस के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।

5. आज अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

6. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय देश में 36 हजार गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना करेगा लागू।

7. कोरोना के कारण खुदकुशी को कोविड-19 से मौत माना जाए: सुप्रीम कोर्ट।

8. तमिलनाडु विधानसभा ने चिकित्सा में स्नातक पाठ्यक्रमों में चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश पाने संबंधी एक विधेयक किया पारित।

9. अमेरिकी ओपन चैम्पियन राडुकानु के रूप में ब्रिटेन को खेलों में नया सितारा मिला।


ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...