Followers

Saturday, April 2, 2022

ताजा खबर

1. आठ साल बाद आज से जयनगर-जनकपुर के बीच दौड़ेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा दिखाएंगे हरी झंडी।

2. परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा को त्योहारों के रूप में लेने का छात्रों का दिया सुझाव।

3. हालिया वर्षों में सीबीआई की साख गहरी सार्वजनिक जांच के घेरे में आई है : एन वी रमन।

4. एससी/एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलने वाला आरक्षण खत्म करने से असंतोष पैदा हो सकता है: केंद्र सरकार।

5. पंजाब विधान सभा ने चंडीगढ़ को तत्काल राज्य को हस्तांतरित करने की मांग वाला प्रस्ताव किया पारित।

6. वरुण गांधी ने किसानों को एमएसपी का अधिकार देने वाला गैर सरकारी विधेयक लोकसभा में किया पेश।

7. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर रह गया: भारतीय रिजर्व बैंक।

8. रूसी सेना ने चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थल का नियंत्रण वापस यूक्रेन को सौंपा।


Friday, April 1, 2022

सुविचार

सीमा रेखा को कतई पार ना करें।

ताजा खबर

1. राज्य सभा में 72 सदस्यों को दी गई विदाई, इस साल मार्च से जुलाई के बीच पूरा हो रहा है कार्यकाल।

2. रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: 3 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच राज्यरानी, जननायक समेत 26 ट्रेनें रद्द।

3. प्रधानमन्त्री मोदी से मिले तमिलनाडू के मुख्यमंत्री स्टालिन, श्रीलंकाई तमिलों को मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए केंद्र की मांगी अनुमति।

4. पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में 10 दिन में नौवीं बार की गई बढ़ोतरी।

5. इस वर्ष 13 मार्च तक भारत में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्‍या 10 लाख: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी।

6. गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन।

7. एयरटेल, टेक महिंद्रा ने 5जी, निजी नेटवर्क पर डिजिटल समाधानों के लिए मिलाया हाथ।

8. कीव और चेर्नीहीव में पीछे हटने के वादे से मुकरा रूस, हमले तेज किए।



ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...