Followers

Sunday, April 3, 2022

ताजा खबर

1. रमज़ान का चांद नजर आया, आज रविवार को होगा पहला रोज़ा।

2. पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर दिया झटका।

3. भारत में 122 वर्ष में मार्च का महीना सबसे गर्म रहा: मौसम विज्ञान विभाग।

4. प्रत्यक्ष परीक्षा देने वाले दिल्ली विश्वविधालय के छात्रों को अतिरिक्त 30 मिनट, प्रश्न पत्र में भी मिलेंगे ज्यादा विकल्प।

5. दिल्ली में निजी दुकानें फिर दे सकती हैं शराब की एमआरपी पर छूट।

6. भारत, ऑस्ट्रेलिया ने संबंधों को बढ़ावा देने के लिए किया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता।

7. आर्थिक संकट को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका ने की सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा।

8. इमरान खान के लिए आज फैसले का दिन, इस्लामाबाद में हिंसा की आशंका।

Saturday, April 2, 2022

सुविचार

सतत एवम समग्र प्रयास से असंभव भी संभव हो सकता है।

ताजा खबर

1. आठ साल बाद आज से जयनगर-जनकपुर के बीच दौड़ेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा दिखाएंगे हरी झंडी।

2. परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा को त्योहारों के रूप में लेने का छात्रों का दिया सुझाव।

3. हालिया वर्षों में सीबीआई की साख गहरी सार्वजनिक जांच के घेरे में आई है : एन वी रमन।

4. एससी/एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलने वाला आरक्षण खत्म करने से असंतोष पैदा हो सकता है: केंद्र सरकार।

5. पंजाब विधान सभा ने चंडीगढ़ को तत्काल राज्य को हस्तांतरित करने की मांग वाला प्रस्ताव किया पारित।

6. वरुण गांधी ने किसानों को एमएसपी का अधिकार देने वाला गैर सरकारी विधेयक लोकसभा में किया पेश।

7. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर रह गया: भारतीय रिजर्व बैंक।

8. रूसी सेना ने चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थल का नियंत्रण वापस यूक्रेन को सौंपा।


ताजा खबर

1. दिल्ली में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में चली तेज हवाएं। 2. उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और बारिश से 111 लोगों की मौत। 3. पे...