Followers

Friday, April 29, 2022

ताजा खबर

1. कोविड़ 19: 24 घंटों में मिले 3,377 नए मरीज, 18000 के करीब पहुंचे एक्टिव केस।

2. दिल्ली: कल बृहस्पतिवार को 12 साल में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा।

3. पूर्वोत्तर क्षेत्र से पूरी तरह आफस्पा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी।

4. 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जून की शुरुआत में हो सकती है: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव।

5. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज राष्ट्रीय पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क का दस्‍तावेज करेंगे जारी। 

6. दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू।

7. संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस यूक्रेन के दौरे पर, युद्ध अपराध के आरोपों की जांच का किया समर्थन।

8. चीन की राजधानी पेइचिंग में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई सार्वजनिक स्‍थलों को किया गया बंद।


Thursday, April 28, 2022

सुविचार

आंखों देखी भी हमेशा सच नहीं होता।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की, अधिकतर इलाकों में पारा बढ़ा।

2. कोरोना की चुनौती अभी टली नहीं, योग्य बच्चों का शीघ्र टीकाकरण प्राथमिकता: प्रधानमंत्री मोदी।

3. कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच अंतराल को सरकार नौ महीने से घटाकर छह महीने कर सकती है। 

4. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से कहा : ‘'राष्ट्र हित’’ में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करें।

5. एलआईसी आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय, निर्गम चार मई को खुलेगा।

6. ओलंपिक, पैरालंपिक के बाद 1 मई से शुरू होने वाले ‘डेफलंपिक्स 2021 ’ में खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा, अबतक का सबसे बड़ा भारतीय दल ब्राजील रवाना।

7. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस आज कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और विदेश मंत्री से मिलेंगे। 

8. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य रोगों से ग्रस्त लोगों को कोविड वैक्सीन की चौथी डोज लगाने की दी स्वीकृति।



ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...