Followers

Tuesday, May 3, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज।

2. देश में दो से अधिक महीने बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार।

3. पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त किए गए।

4. बिजली की खपत अप्रैल में 13.6 प्रतिशत बढ़कर 132.98 अरब यूनिट हुई।

5. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में सक्रिय राजनीति में उतरने के दिए संकेत।

6. किसी को भी कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : उच्चतम न्यायालय।

7. उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट छह माह बाद श्रद्धालुओं के लिए पुन: खोले जाने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का प्रारंभ आज से।

8. पंजाब सरकार ने घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को दी मंजूरी।

9. विधानसभा उपचुनाव : उत्तराखंड में चंपावत, ओडिशा और केरल में एक-एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव 31 मई को।



Monday, May 2, 2022

सुविचार

सपने सपने नहीं, लक्ष्य होने चाहिए।

ताजा खबर

1. प्रधानमन्त्री मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिन की यात्रा पर रवाना।
2. कोरोना के बढते संक्रमण के चलते नोएडा में धारा-144 लागू, लगीं पाबंदियां।
3. अत्यंत उच्च मानक की अभियानगत तैयारियां सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता : थलसेना प्रमुख मनोज पांडे।
4. कोयले की कमी की वजह से बिजली संकट गहराया, आपूर्ति में कमी 10.77 गीगावॉट पर पहुंची।
5. उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रासुका के तहत आरोप तय।
6. तेलंगाना में कई स्‍थानों पर अगले पांच दिन तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान।
7. केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लू के मामलों के प्रभावी प्रबंधन के लिए सभी जिलों में लू से संबंधित बीमारियों पर दिशानिर्देश दस्तावेज प्रचारित करने को कहा।
8. 75 वी संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आज 32 बार के चैंपियन पश्चिम बंगाल का मुकाबला मेजबान केरल से।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...