1. हीटवेव के चलते दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, समय से पहले मानसून दिलाएगा राहत।
2. निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की।
3. राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त , 2024 के लोकसभा चुनाव उनके कार्यकाल में होंगे।
4. उत्तर प्रदेश के मदरसों में अनिवार्य हुआ राष्ट्रगान।
5. प्रधानमंत्री मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे।
6. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप बैडमिन्टन प्रतियोगिता में पहली बार पदक सुनिश्चित कर रचा इतिहास।
7. विक्रमसिंघे रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ।