1. कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित खीर भवानी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए 200 से ज्यादा कश्मीरी पंडित।
2. महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित पदाधिकारी नुपूर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में किया तलब।
3. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ छापेमारी में 2.85 करोड़ रु की नकदी, सोने के 133 सिक्के जब्त।
4. प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी, दिल्ली और पंजाब में उसकी सरकारों के पीछे पड़े हैं : मुख्यमंत्री केजरीवाल।
5. बिली जीन किंग कप फाइनल्स स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इस साल के आखिर में 8 से 13 नवंबर तक इंडोर हार्ड कोर्ट में खेला जाएगा।
6. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जीता अविश्वास प्रस्ताव।
7. रूस ने पूर्वी यूक्रेन के व्यापक क्षेत्र में कब्जा करने का किया दावा।