1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए आयोग का गठन किया।
2. 14 से 26 जुलाई तक चलने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम सुहास का आदेश, कांवड़ रूट पर बंद कराई जाएं शराब और मीट की सभी दुकानें।
3. भुवनेश्वर 'स्विंग' कुमार ने रचा इतिहास, टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले ओवर में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
4. अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने शनिवार को दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि।
5. श्रीलंका में सैकड़ों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास में घुसे।
6. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे।
7. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द किया, कंपनी करेगी मुकदमा।