1. देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान आज 10 बजे होगा शुरू , सतर्क हुए सियासी दल।
2. पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा होंगी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार : शरद पवार।
3. आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किये, चार छात्र शीर्ष पर।
4. बीएसई के आशीष कुमार चौहान होंगे एनएसई के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ।
5. भारत में कोविड रोधी टीके की खुराक का आंकड़ा 200 करोड़ के पार, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया गर्व का क्षण।
6. हाय रे किस्मत! मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में 17 उम्मीदवार सिर्फ एक वोट से हारे।
7. पी वी सिंधू ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीता, 2022 की तीसरी ट्रॉफी।
8. श्रीलंका संकट: कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल घोषित किया।