Followers

Sunday, September 25, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली में जलभराव से यातायात जाम, अगले दो दिन और बारिश का अनुमान।

2. बाल यौन उत्पीड़न सामग्री का प्रसार करने के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, देश में 56 जगहों पर छापे।

3. भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन।

4. UNGA में जयशंकर ने आतंकवाद पर चीन को किया बेनकाब, पाक को भी खूब सुनाया।

5. केरल में पीएफआई की हिंसा पूर्व नियोजित, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन।

6. पीएफआई ने सरकारी नीतियों की गलत व्याख्या कर भारत के प्रति नफरत फैलाई : एनआईए।

7. केजरीवाल सरकार का शिक्षा का कोई मॉडल नहीं, बल्कि ‘फ्रॉड और मॉडलिंग का मॉडल’ है: कांग्रेस।

8. संजय कुमार ने रेलटेल के प्रमुख का पदभार संभाला।

Saturday, September 24, 2022

ताजा खबर

1. अदालत ने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन की दी अनुमति।

2. केरल उच्च न्यायालय ने पीएफआई द्वारा आहूत हड़ताल पर लिया स्वत: संज्ञान।बिना आज्ञा नहीं बुला सकते बंद।

3. भारत में पांच वर्ष तक के बच्चों की शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट: रिपोर्ट।

4. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ग्राहकों के धन और प्रतिभूतियों के गलत प्रबंधन को लेकर स्टॉक ब्रोकर फिक्स सिक्योरिटी का पंजीकरण किया रद्द।

5. क्वॉड देशों ने संदिग्ध साइबर गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक-दूसरे की मदद का किया आह्वान।

6. भारत जुलाई 2023 में सीईएम का आयोजन करेगा : जितेन्द्र सिंह।

7. विक्रम दुरैस्वामी ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

Friday, September 23, 2022

ताजा खबर

1. आज भी राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया 'यलो अलर्ट'।

2. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए लगे बोर्ड और झंडों पर अदालत को आपत्ति। केरल हाईकोर्ट सड़कों पर अवैध बैनर और बोर्ड्स से जुड़े मामले पर कर रहा सुनवाई।

3. कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध : उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा।

4. ‘एक व्यक्ति, एक पद’ संबंधी प्रतिबद्धता बरकरार रहने की उम्मीद : राहुल गांधी।

5. रक्षा मंत्रालय और बीएपीएल ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर।

6. उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने के बजाय ‘शुरुआती स्तर’ पर ही छात्रवृत्ति जैसे विभिन्न सकारात्मक उपायों के जरिये बढ़ावा दिया जा सकता है: उच्चतम न्यायालय।

7. उच्चतम न्यायालय का 32 साल पुराने विवाद में नोएडा को 844 भूखंड मालिकों को फ्लैट देने का निर्देश।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...