1. दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस।
2. सी. वी. आनंद बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल किये गये नियुक्त।
3. भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट आज शुक्रवार को प्रक्षेपण के लिए तैयार।
4. प्रधानमंत्री मोदी कल शनिवार को अरुणाचल में हवाई अड्डा व वाराणसी में काशी-तमिल समागम का करेंगे उद्घाटन।
5. डीडीसीडी के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह को उपराज्यपाल के आदेश के बाद अपना काम करने से रोका गया।
6. स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन दस हज़ार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर बीस हज़ार रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय।
7. एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स र्क्वाटर फाइनल में आज भारत का मुकाबला ताइपे से।
8. इंजीनियरी कोर का 242वां स्थापना दिवस।