Followers

Wednesday, January 4, 2023

ताजा खबर

1. समूचे उत्‍तर भारत में तीव्र शीतलहर। अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍से में बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी जारी।

2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्‍थान के पाली में राष्‍ट्रीय स्‍काउट राइड्स जम्‍बूरी का करेंगी उद्घाटन।

3. जम्‍मू-कश्‍मीर में डोडा जिला प्रशासन ने ई. पुस्‍तकालय की शुरुआत की।

4. सिनेमाघर मालिक तय कर सकते हैं कि बाहरी खानपान सामग्री लाने की अनुमति दी जाए या नहीं: उच्चतम न्यायालय।

5. मंत्रिपरिषद के सदस्यों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का अनुशासनात्मक नियंत्रण नहीं: उच्चतम न्यायालय।

6. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में पते को बदलवाना किया आसान।

7. कनाडा में विदेशियों द्वारा घर खरीदने पर दो साल का प्रतिबंध हुआ लागू।


Tuesday, January 3, 2023

ताजा खबर

1. अभी 5 दिन और ठंड से ठिठुरेगी दिल्ली।

2. यूपी, बिहार, पंजाब में सितम ढाएगी सर्दी, जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप।

3. सही थी नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट के बेंच का 4:1 से फैसला।

4. गरीब एचआईवी मरीजों को भोजन और चिकित्सा मुफ्त उपलब्ध कराएं दिल्ली सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।

5. ऑनलाइन गेमिंग के लिए स्व-नियामक बनाने का प्रावधान पेश, सट्टेबाजी पर होगी रोक।

6. लिंगायत धर्मगुरू श्री सिद्धेशवर स्वामी का लंबी बीमारी के बाद निधन।

7. सुभाशीष पांडा बने डीडीए के उपाध्यक्ष।


Monday, January 2, 2023

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त।

2. कानून की कसौटी पर नोटबंदी, 500-1000 के नोट बैन पर 'सुप्रीम' फैसला आज।

3. दिल्ली में कार से चार किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद महिला की मौत, पांच गिरफ्तार, डीसीडब्ल्यू ने समन किया जारी।

4. त्रिपुरा: आईपीएफटी के संस्थापक एन. सी. देबबर्मा का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित।

5. इंडिया गेट पर नए साल का जश्न मनाने उमड़े लोग; कई स्थानों पर लगे भारी जाम में फंसे रहे लोग।

6. प्रधानमंत्री कल 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से करेंगे सम्‍बोधित।

7. प्रधानमंत्री प्रचंड ने पोखरा में नेपाल के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन।

8. लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ।

 

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...