Followers

Friday, January 6, 2023

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की करेंगे अध्‍यक्षता।

2. दिल्ली एमसीडी के लिए मेयर और उपमेयर का चुनाव आज।

3. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्‍ली में भारत के वाई-20 शिखर सम्‍मेलन के लोगो, वेबसाइट और थीम करेंगे जारी।

4. हल्द्वानी मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर उच्चतम न्यायालय ने लगाई रोक।

5. पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, दोनों राज्यों में गुरदासपुर और हिसार सबसे सर्द रहे।

6. गुजरात का सूरत बना पहला हरित वाहन शहर।

7. स्नातक और स्नातकोत्तर में तकनीकी वस्त्र डिग्री कार्यक्रम के लिए दिशानिर्देश जारी, कपड़ा मंत्रालय से मिली मंजूरी।

8. देश में जनगणना की कवायद को कम से कम 30 सितंबर के लिए फिर टाल दिया गया है।


Wednesday, January 4, 2023

ताजा खबर

1. समूचे उत्‍तर भारत में तीव्र शीतलहर। अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍से में बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी जारी।

2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्‍थान के पाली में राष्‍ट्रीय स्‍काउट राइड्स जम्‍बूरी का करेंगी उद्घाटन।

3. जम्‍मू-कश्‍मीर में डोडा जिला प्रशासन ने ई. पुस्‍तकालय की शुरुआत की।

4. सिनेमाघर मालिक तय कर सकते हैं कि बाहरी खानपान सामग्री लाने की अनुमति दी जाए या नहीं: उच्चतम न्यायालय।

5. मंत्रिपरिषद के सदस्यों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का अनुशासनात्मक नियंत्रण नहीं: उच्चतम न्यायालय।

6. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में पते को बदलवाना किया आसान।

7. कनाडा में विदेशियों द्वारा घर खरीदने पर दो साल का प्रतिबंध हुआ लागू।


Tuesday, January 3, 2023

ताजा खबर

1. अभी 5 दिन और ठंड से ठिठुरेगी दिल्ली।

2. यूपी, बिहार, पंजाब में सितम ढाएगी सर्दी, जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप।

3. सही थी नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट के बेंच का 4:1 से फैसला।

4. गरीब एचआईवी मरीजों को भोजन और चिकित्सा मुफ्त उपलब्ध कराएं दिल्ली सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।

5. ऑनलाइन गेमिंग के लिए स्व-नियामक बनाने का प्रावधान पेश, सट्टेबाजी पर होगी रोक।

6. लिंगायत धर्मगुरू श्री सिद्धेशवर स्वामी का लंबी बीमारी के बाद निधन।

7. सुभाशीष पांडा बने डीडीए के उपाध्यक्ष।


ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...