Followers

Friday, March 14, 2025

ताजा खबर



1. आज पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रंगों का त्यौहार होली।
2. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता।
3. आज होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक नहीं होंगी उपलब्ध।
4. पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 17 मार्च के बीच बारिश की संभावनाएं।
5. आप सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन को झटका, भ्रष्टाचार मामले की होगी जांच, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी।
6. इसरो को मिली स्पेडेक्स सैटेलाइट को अंतरिक्ष में डी - डॉक करने में कामयाबी।
7. कल शनिवार को कक्षा 12 की परीक्षाएं देश के विभिन्न हिस्सों में होली के त्यौहार के बावजूद तय समय पर होगी आयोजित।
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषाओं और संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त भाषाओं को प्रोत्‍साहन देने के प्रावधान शामिल: अर्जुन राम मेघवाल।

Thursday, March 13, 2025

ताजा खबर

1. होलिका दहन आज, रंगों का उत्सव कल।
2. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में महिलाओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक “अट्टुकल पोंगाला” का आयोजन आज।
3. हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को बंपर जीत।
4. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 मार्च तक हो सकती है बारिश और बर्फबारी। 
5. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 12 से 15 मार्च के बीच बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के भी आसार।
6. प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिज़वी जामिया मिलिया के कुलपति नियुक्त।
7. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश से ग्रेटर नोएडा के 9 हजार फ्लैट खरीदारों के लिए राहत।
8. मृत्यु पूर्व दिए गए बयान की पुष्टि के बिना दोषी ठहराना उचित नहीं: सुप्रीम कोर्ट।

Wednesday, March 12, 2025

ताजा खबर

1. आयुष्मान भारत के 643 करोड़ रुपये के क्लेम निकले फर्जी, 1504 अस्पतालों पर हुआ बड़ा एक्शन।
2. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 के तहत पांच साल के लिए लगाया प्रतिबंध।
3. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 किया पेश।
4. केंद्र सरकार ने किया कुश्ती महासंघ का निलंबन रद्द।
5. यमुना में सिर्फ सफाई नहीं, अब शान से करें जगतपुर से सोनिया विहार तक फेरी क्रूज की सवारी।
6. जियो और स्पेसएक्स का भारतीय ब्रॉडबैंड के लिए समझौता, दूरदराज क्षेत्रों में बढ़ेगी हाई-स्पीड इंटरनेट की उपलब्धता।
7. मोहल्ला क्लिनिको का नाम बदलकर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर करना तय।
8. बलूचिस्तान में बड़ा बवाल, हाईजैक ट्रेन आजाद कराने को पहुंचे 30 पाक सैनिक मारे गए।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...