Followers

Saturday, November 30, 2024

ताजा खबर

1. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंजल ने धारण किया प्रचंड रूप।
2. चक्रवाती तूफान फेंजल के तमिलनाडु और पुडुचरी के तटों से टकराने की आशंका।
3. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से किया इनकार।
4. संभल मामले की सुनवाई पर सुप्रीम रोक। 
5. कृत्रिम बारिश बिना बादलों के संभव नहीं: आईआईटी कानपुर।
6. दिल्ली विश्वविद्यालय में रोजगार मेला 4 दिसंबर से।
7. यमुना एक्सप्रेसवे पर संशोधित गति सीमा होगी 15 दिसंबर से लागू।
8. 18 वर्ष से कम उम्र की पटना के साथ सहमति से भी यौन संबंध बनाना बलात्कार की श्रेणी में: बॉम्बे हाईकोर्ट।
9. शादी से इनकार और टूटे हुए रिश्ते सुसाइड के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट।

Friday, November 29, 2024

ताजा खबर

1. दिखने लगा दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर।
2. चक्रवाती तूफान फेंगल को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
3. हेमंत सोरेन ने चौथी वार ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ।
4. मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को दिसम्बर से हर महीने मिलेगा 2500 रुपया।
5. भारत में हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारी, हरियाणा के सोनीपत और जींद के बीच होगा ट्रायल रन।
6. वक़्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल वर्ष 2025 तक के लिए बढ़ा।
7. पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल। 
8. दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 4 की पाबंदियां 2 दिसंबर तक।
9. दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति 31 मार्च तक बढ़ाई।

Thursday, November 28, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ कोहरे और प्रदूषण का खतरा, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट।
2. झारखंड में आज हेमंत सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
3. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव अगले 12 घंटों में फेंगल तूफ़ान में बदल जाएगा: मौसम विभाग।
4. 55वां भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह आज।
5. भारी खर्च के बावजूद स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार नहीं कर पा रही है दिल्ली सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।
6. अगले छह महीनों के भीतर, प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल पर चलने वाले वाहन लॉन्च करेंगे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
7. गृह मंत्रालय ने जम्मू में NSG कमांडो का स्थाई हब बनाने की दी मंजूरी।
8. 'सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को रोकने के लिए बने कानून, हमारी संस्कृति उनसे अलग': केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।
9. बांग्ला देश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी से भारत में भी आक्रोश, हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों सहित 68 हस्तियों ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को खत।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...